नशे में धुत कार सवार ने युवक को मारी टक्कर, देखें वीडियो

नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी के 7 एवेन्यू के बाहर नशे में धुत कार सवारों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार सवारों ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सवार आरोपी फरार हो गए। दूसरा वीडियो में भी लोगों को टक्कर मारने के लिए कार को दौड़ाते हुए देखा जा सकता है। लोगों का कहना है कि कार सवार नशे में धुत थे। काफी देर से उत्पात मचा रहे थे। सोसाइटी के एक निवासी ने घटना का वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

निवासियों ने बताया कि दिवाली की देर रात एक सफेद रंग की कार सोसाइटी के बाहर रोड पर घूम रही थी। कार में सवार युवक नशे में धुत थे। रोड पर कार को लहरा कर चला रहे थे। कई अन्य वाहन टकराने से बच गए। उसके बाद आरोपियों ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। पीड़ित युवक सड़क किनारे बनी पार्किंग एरिया में खड़ा हुआ था।

टक्कर मारने के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। टक्कर लगने से पीड़ित को चोटें आई है। वहीं सोसाइटी के एक फ्लैट की बालकनी से किसी ने इसका वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा दूसरे वीडियो में आरोपी वहां मौजूद लोगों को भी कुचलने का प्रयास करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान लोगों ने कार से आगे से भागकर जान बचाई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *