पंजाबः व्यक्ति की पीट पीट कर की हत्या, देखें वीडियो

मोगाः गांव रनिया में देर रात हुई लड़ाई में बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। रिटायर्ड आर्मी सूबेदार गुरदेव सिंह के सुखजीत सिंह बेटे ने बताया कि वह अपने बच्चों को दिवाली के पटाखे दिलाने के लिए जा रहा था। तो इस दौरान उसके ऊपर पटाखा फेंका गया, उसने बताया कि जब उसने रोका तो उक्त व्यक्ति ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। इस घटना के बाद जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो वहां मौजूद लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने उसके पिता आए तो उक्त हमलावारों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना में उसके पिता की मौत हो गई। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *