व्यक्ति के गुप्तांग पर फोड़ दिया पटाखा, अस्पताल में मौ’त, देखें CCTV

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लिंक रोड क्षेत्र में गुप्तांग पर पटाखा फोड़े जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

साहिबाबाद क्षेत्र के अपर पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने सोमवार को बताया कि झंडापुर इलाके में रविवार को दीपावली की रात प्रदीप नामक व्यक्ति ने बंदूक से अफजल उर्फ नाटू (40) नामक व्यक्ति पर पटाखा चलाने वाली बंदूक से फायर किया जो उसके गुप्तांग पर लगा।

उन्होंने बताया कि उसे गम्भीर रूप से घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। घटना के बाद से फरार प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वर्मा ने बताया कि पीड़ित और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे, चूंकि मामला अलग-अलग धर्म के मानने वालों का है इसलिए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *