जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

जालंधर,ENS: एंटी नारकोटिक सेल की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की कार बरामद की है। गिरफ्तार व्यकित की पहचान कासीम निवासी अवतार नगर के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान दमोरिया पुल के पास मौजूद थी जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अवतार नगर में चोरी की गाड़ी को कासीम फर्ज़ी नंबर लगाकर घूम रहा है, जिसे एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम ने दमोरिया पुल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस जाँच में सामने आया कि आरोपी पेंट का काम करता था और उसने ये गाड़ी अपनी शौंक के लिए चोरी की थी। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके इससे पहले वह कहां-कहां वारदातों को अंजाम चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *