जालंधरः रामा मंडी में युवक ही हत्या के मामले में एक गिरफ्तार!

जालंधर, ENS: रामा मंडी में देर रात गोलियां मारकर रोहित उर्फ आलू नामक युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने 2 दर्जन लोगों के खिलाफ देर रात मामला दर्ज किया था। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पकड़ने जाने के मामले में अभी पुलिस ने अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। जल्द ही पुलिस इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता कर खुलासा कर सकती है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर 317 के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने राउंडअप भी किया है। लेकिन इस बात का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही। बता दें कि देर रात दकोहा फाटक के पास आलू पर कुछ युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई। इस दौरान युवक की पीठ में दो गोलियां लगी थी। जिसे घायल अवस्था में जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन देर रात रोहित की मौत हो गई। इस घटना के दौरान पुलिस को मौके से 2 खोल भी बरामद हुए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *