जालंधरः एक्साइज एक्ट के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक्साइज़ एक्ट के मामले में चल रहीं वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अजय सिंह निवासी धीर कॉलोनी गांव बलन्दपुर के रूप में हुई है। पीओ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 03 नवंबर 2021 को थाना आठ में मुक़दमा नंबर 300 एक्साइज़ एक्ट के तहत आरोपित अजय के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने अजय को 22 सितंबर 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने घर से दबोच कर संबंधित पुलिस के हवाले कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *