पंजाबः Railway Bridge पार कर रही थी महिला, सामने से आ गई ट्रेन, देखें दिल दहलाने वाला वायरल वीडियो

लुधियानाः सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई है। जिममें रेलवे ब्रिज को एक महिला पार कर रही थी कि अचानक सामने से ट्रेन का गई। इस दौरान महिला ने बड़ी सूझबूझ में अपनी जान बचाई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ब्रिज के किनारे लोहे को पकड़कर बैठ गई। वहीं इस घटना की किसी राहगीर ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस जोखिम भरे हादसे में महिला ब्रिज से नीचे भी गिर सकती थी। सलेम टाबरी में स्थित बुड्डा नाला के पास की यह घटना है। बताया जा रहा है कि जब महिला ट्रैक पार कर रही थी तो उस समय जालंधर से ट्रेन आ रही थी। इस हादसे में समय रहते महिला ब्रिज के किनारे बैठ गई, नहीं तो कुछ ही पल में महिला की जान चली जाती।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *