पंजाबः HDFC BANK के कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

तरनतारनः जंडियाला गुरु से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोहल्ला शेखपुरा, बाबा नामदेव रोड़ के नजदीक ड्यूटी से लौट रहे युवक का देर रात लूट की नीयत से कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक 24 हरदीप सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह जो कि एसडीएफसी बैंक तरनतार में बतौर कैशियर के पद पर तैनात था। परिवारिक सदस्यों ने कहाकि वह देर रात ड्यूटी से काफी समय बीत जाने के बाद नहीं लौटा तो उन्होंने देर रात तक उसे ढूंढने की कोशिश की।

जिसके बाद उन्हें पता चला कि उनके बेटा घायल हो गया और अस्पताल में उसका ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा हैकि हरदीप बुरी तरह से घायल हो गया था। इस दौरान ज्यादा चोट लगने से उसकी मौत हो गई। जब मृतक के परिजनों ने आज जंडियाला गुरु के बाहरी इलाके में तरनतारन रोड (पास) पर दुर्घटना स्थल का दौरा किया, तो सड़क दुर्घटना का कोई निशान नहीं था और मृतक का पर्स, मोबाइल और किट गायब थी और उसका हेलमेट 50 मीटर दूर पराली के ढेर के पीछे पड़ा मिला। जिससे प्रतीत होता है कि लूटपाट के बाद उसकी हत्या की गई है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

बताया जा रहा है कि गांव जानिया के सरपंच सिकंदर सिंह ने मृतक को जंडियाला गुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले को लेकर जब पत्रकारों ने जंडियाला गुरु के चौकी प्रभारी से बात की तो उन्होंने बताया कि यह एक्सीडेंट का मामला है और पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *