जालंधरः भाजपा ने रोबिन सांपला को सौंपी अहम जिम्मेदारी

जालंधर, ENS: चुनावों से पहले भाजपा ने कमर कस ली है। इसी के तहत लगातार नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वहीं आज भाजपा पंजाब एससी मोर्चा के अध्यक्ष सुच्चा राम लधर ने रॉबिन सांपला को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने रोबिन सांपला पर विश्वास दिखाते हुए बीजेपी के चार मोर्चों में से अहम मोर्चा एससी मोर्चा का उपप्रधान नियुक्त कर दिया है। दरअसल, भाजपा द्वारा आज जारी की गई लिस्ट में 32 नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिसमें 9 लोगों को वाइस प्रेजिडेंट, 3 को जनरल सैकेटरी, 9 को सैकेटरी, एक को Treasurer, एक प्रेस सैकेटरी, 2 ज्वाइंट प्रेस सैकेटरी, 5 स्पोक्सपर्सन, एक चीफ स्पोक्सपर्सन और एक सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। बता दें कि बीजेपी में रहते हुए रॉबिन सांपला युवा मोर्चा जालंधर का वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं, बीजेपी गौ सेवा सेल पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। रॉबिन सांपला पंजाब युवा मोर्चा की स्टेट कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके हैं और श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रधान भी हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *