जालंधर: एक साल से चल रहा वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक साल से चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पवन कुमार निवासी सलेमपुर के रूप में हुई है।

पीओ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि आरोपित पवन कुमार के खिलाफ कारोना काल 22 मई 2020 को थाना कैंट में मुक़दमा नंबर 105 कानून के उल्लंघना करने के तहत दर्ज किया गया था जिसमें अदालत ने आरोपित को 03 दिसंबर 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने घर से दबोच कर संबंधित पुलिस के हवाले कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *