जालंधरः किसान की हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार

जालंधर, ENS: थाना लोहियां की पुलिस ने किसान की हत्या के मामले में नौ लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनमे से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुरमेल सिंह निवासी लोहियां, कुलवंत सिंह और सरबजीत कौर के रूप में हुई है और बाकी मुकदमे में नामजद साथियो के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

थाना प्रवारी यादविंदर सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को दोपहर को किसान संतोख सिंह पर रिश्तेदारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। संतोख सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी बलविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में लिखवाया कि उसका पति संतोख कुछ दिन पहले इटली से वापस लौटा था।

11 अक्टूबर को वह सरसों की खेती के लिए खेत में गया था। कुछ देर बाद खेत से शोर सुनाई दिया तो देखा कि मनप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह, कुलवंत सिंह, करनैल सिंह, बख्शीश कौर, मनदीप कौर, बलजिंदर कौर, अमरजीत कौर, सरबजीत कौर उसके पति पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे थे। वह बच्चों के साथ पति को बचाने गई तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की, जिसके बाद उनसे अपने पति को इलाज के लिए हस्पताल में भर्ती करवाया था, जहा उसकी इलाज दौरान मौत हो गयी, जिसके बाद पुलिस मुर्तक की पत्नी बलविंदर कौर के के बयानों पर नौ आरोपितो मामला दर्ज किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *