जालंधरः घर में घुसकर लुटेरों ने दपंति पर किया हमला, छीनी बालियां 

जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं ताा मामला कस्बा लोहिया खास से सामने आया है। जहां चोरों ने देर रात घर में घुसकर दपंति पर हमला कर दिया। जिसके बाद महिला के कान से सोने की बालियां छीनकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि देर रात 10 के करीब नकाबपोश तेजधार हथियार के साथ उनके घर में घुस गए और उनसे मारपीट करने लगे। जिसके बाद महिला के कान से सोने की बालियां लूट कर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत थाना लोहिया खास की पुलिस को दी गई। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वारदात गांव नाहल के पास हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार घटना में जख्मी दोनों पति-पत्नी को मोहल्ला वासियों द्वारा वारदात के बाद तुरंत लोहिया खास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना में जख्मी हुए राजदीप सिंह खैरा और उनकी पत्नी तजिंदर कौर खैरा घटना के वक्त अपने कमरे में सो रहे थे। वहीं, मां कुलविंदर कौर और मेरी बेटी दूसरे कमरे में सो रहा था। खैरा ने बताया कि आधी रात को अचानक घर के बरामदे से खटपट की आवाज सुनाई देने लगी। मां कुलविंदर कौर ने दरवाजा खोला तो 10 नकाबपोश लुटेरे घर के अंदर थे। सभी के हाथ में तेजधार हथियार था। जिसके बाद आरोपियों ने खैरा का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित जब बाहर निकला तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। आरोपी खैरा की पत्नी के कान में पहनी हुई सोने की बालियां लूट कर फरार हो गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *