जालंधरः आप पार्टी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, देखें Live

जालंधर, ENS: महानगर में जगह जगह आप पार्टी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं गौतम नगर में गंदा नाला के पास भाजपा द्वारा आप पार्टी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस तरह भगत सिंह में कूड़े के डंप के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा का कहना है कि आप पार्टी की सरकार में हर शहरी का बुरा हाल हुआ पड़ा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के राज में नगर निगम की बदहाल व्यवस्था हो गई है। हालात यह हो गए है कि खराब सीवरेज की व्यवस्था के चलते शहर में डेंगू, टाईफाइड और मलेरिया जैसी बीमारियों से लोग ग्रस्त हो रहे है। इसी के चलते आज भाजपा द्वारा शहर में जगह-जगह पर प्रदर्शन किया जा रहा है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *