जालंधर: हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

जालंधर, ENS: एंटी नारकोटिक सेल की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार उसके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन और पांच हज़ार रुपए ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार व्यकित की पहचान  अमरजीत सिंह निवासी अल्ली मोहल्ला के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान वाई कंपाउंड मिशन चौक ट के पास मौजूद थी, जहां उन्हें एक्टिवा सवार आदर्श नगर से आ रहा युवक ने पुलिस को देखकर पीछे भागते समय अपनी जेब से लिफाफा फेक दिया तो मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर फेंके हुए लिफाफे को खोलकर तलाशी ली तो उसमें से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह कपड़े का काम करता था और वह गलत संगत का शिकार हो गया था जिसके चलते वह नशा तस्करी की राह पर चल पड़ा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *