पंजाबः 12 दिन पहले शादी हुई महिला का फंदे से लटका मिला श’व, देखे वीडियो 

लुधियानाः महानगर के काली सड़क इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 12 दिन पहले शादी हुई विवाहिता का सुबह फंदे से लटका शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है। इस दौरान ससुराल पक्ष वालों ने बिचौलन को फोन कर बताया कि बहू ने फंदा लगा लिया है। ससुराल वालों ने कहा कि बीती रात वह अपने मायके वालों से मिलकर गई थी। बिचौलन ने मृतक विवाहिता लक्ष्मी के परिजनों को सूचना दी। मृतक लक्ष्मी के भाई राजविंद्र ने बताया कि वह कैलाश नगर रोड के रहने वाले हैं। उसकी बहन की शादी 5 नवंबर को काली सड़क के रहने वाले युवक से हुई थी। बिचोलन ने फोन कर बताया कि लक्ष्मी की मौत हो गई है।

भाई ने कहा कि यकीन नहीं हो रहा है कि बहन ने फंदा लगाया है, क्योंकि वह बहुत ही हंसमुख थी। राजविंद्र ने कहा कि लक्ष्मी की मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया। थाना जोधेवाल पुलिस को सूचित कर शव फंदे से उतरावाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *