पंजाब : गुंडागर्दी का नंगा नाच, 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, देखें वीडियो

तरनतारन :  विधानसभा हलका खादुर साहिब के नजदीकी गांव जिओबाला में 2 पक्ष आमने-सामने हो गए। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते हुए यह लड़ाई हुई। लड़ाई के दौरान एक पक्ष ने दूसरे के पक्ष के घर को निशाना बना गया। घर का सारा सामान तोड़ दिया। फ्रिज, मोटरसाइकिल, खाना पकाने वाले चूल्हा सहित सारा सामान तोड़ दिया और सोना पैसा निकाल कर ले गए। इस घटना का स्थानीय पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि हमने दोनों पक्षों को इनको टाइम दिया था कि कानून अपने हाथ में ना ले सीधा चौकी पहुंच जाए। लेकिन दोनों पक्ष चौकी नहीं पहुंचे। देर रात को उनकी लड़ाई हो गई। लड़ाई इस कदर हुई कि दोनों पक्ष जख्मी भी हुए हैं और घर का सामान भी टूटा पड़ा है। पुलिस ने कहा कि मामले की उचित कार्रवाई करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *