जालंधरः चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

जालंधर, ENS: थाना छह की पुलिस चोरी के के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लैपटॉप बरामद किया हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष थापा निवासी ज्योति नगर के रूप में हुई है। 

थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एस.आई बलजीत सिंह ने चोरी के मामले में  सुभाष थापा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें हल होने की संभावना हो।

इसी तरह थाना सात की पुलिस ने चोरी के 8 मोबाइल और 2 लैपटॉप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार आरोपी की पहचान अरुण कुमार उर्फ नेरु निवासी गड़ा के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के ए.एस.आई महिंदर सिंह को नीरू उप्पल निवासी गड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर से अज्ञात व्यक्ति 2 लैपटॉप और 10 मोबाइल चोरी कर फ़रार हो गया है जिसके बाद उनकी टीम के ए.एस.आई महिंदर सिंह ने मुक़दमा दर्ज कर जांच के दौरान अरुण कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए हुए मोबाइल और लैपटॉप बरामद कर लिए हैं। 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले भी 3 मुक़दमे दर्ज हैं। पुलिस रिमांड पर मुझे पता लगाने की कोशिश करेगी कि इससे पहले वह कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके गिरोह में और कौन लोग शामिल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *