दर्दनाक हादसाः ट्रक से टकराई पुलिस की गाड़ी, 5 पुलिसकर्मियों की मौ’त

चुरू :  राजस्थान के चुरू जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। चुरू के जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक के अनुसार पुलिसकर्मियों की गाड़ी सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी एक चुनावीसभा में ड्यूटी के लिए तारानगर जा रहे थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा आज सुबह-सुबह चूरू के सुजानगढ़ सदर क्षेत्र से वाहन दुर्घटना में पुलिसकर्मियों के हताहत होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस हादसे में दिवंगत सभी पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ हमारी गहन संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सुजानगढ़ के सीओ शकील खान ने बताया कि कानोता चौकी के पास एक कार खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक एएसआई समेत पांच पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई और तीन पुलिसकर्मी खींवसर थाने से थे और एक कांस्टेबल जायल थाने से था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *