Home National Car में महिला का शव हुआ बरामद, मचा हड़कंप

Car में महिला का शव हुआ बरामद, मचा हड़कंप

0
Car में महिला का शव हुआ बरामद, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में एक 27 वर्षीय महिला की लाश मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। मृतक महिला की पहचान हिमांशी के तौर पर हुई है। महिला की लाश उसकी कार में पाई गई। महिला के शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद  पुलिस टीम खतौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव पहुंची।

जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर गोली का घाव था, जिससे यह साफ हुआ कि महिला को गोली मारी गई थी। पुलिस को इस मामले में शक है कि यह हत्या ऑनर किलिंग का हिस्सा हो सकती है। यह पूरी घटना खतौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में घटित हुई है।

इस घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।  उन्होंने बताया कि हिमांशी अपने पिता की मौत के बाद अपनी मां के साथ मामा के घर रह रही थी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि हिमांशी एक युवक के साथ रिश्ते में थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here