पंजाब : पुलिस ने अवैध हथियार और 2 मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपी किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगा :  पंजाब पुलिस पंजाब को क्राइम मुक्त करने के लिए हर तरह के उपाय कर रही है और जगह जगह पर नाकेबंदी की जा रही और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत पुलिस को उस समय भारी सफलता मिली। जब थाना कोट इसेखान की पुलिस पार्टी ने कोट इसेखान और धर्मकोट मार्ग पर गश्त कर रही थी। तो मुखबिर ने ख़ास ने इत्लाह दी, बग्गा खान और मनी भिंडर गैंग से संबंधित 2 युवक असले सहित मोटरसाइकल पर आ रहे है। अगर उनकी तलाशी ली जाए तो पकड़ा जा सकता है।

वही पुलिस ने दोनों को रोककर जब उनकी तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 4 पिस्टल 30 बोर 6 मैगजीन और 2 बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल बरामद हुए है। वही मोगा एसएसपी जे. एलनचेलियन ने बताया कि दोनों आरोपी बग्गा खान और मनी भिंडर गैंग से संबंधित है। यह असला फिरोजपुर में सप्लाई होना था। वही एसएसपी ने बताया की अभी इस मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी बाकी है। जिनमें बग्गा खान मलेरकोटला का रहने वाला मनी भिंडर विदेश में है और सुनील नाटा फिरोजपुर जेल में बंद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *