सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

काबुलः अफगानिस्तान के काबुल में मंगलवार (21 नवंबर) को 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप आज सुबह तड़के 3 बजकर 14 मिनट में आया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) की मुताबिक भूकंप के केंद्र की गहराई जमीन के 73 किमी नीचे बताई जा रही है। बता दें कि फिलहाल भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अफगानिस्तान में हाल के समय में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी। इसमें करीब 2500 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया था। ये भूकंप पिछले महीने अक्टूबर के शुरुआती दिनों में आया था। इस दौरान लगभग 9 हजार लोग घायल भी हो गए थे।

इसी महीने यानी 15 नवंबर को अफगानिस्तान के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी। हालांकि, कई लोग भूकंप के झटके को महसूस करने के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से घर से भागकर बाहर की ओर आ गए थे। बता दें कि भूकंप के वक्त हमें किसी खुले सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए। वहीं 11 नवंबर को भी पाकिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *