जालंधरः रामामंडी के पास हुए हादसे में गाड़ी के खुले एयरबैग, कई घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रामामंडी में देर रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में i20 कार के दोनों एयरबैग खुल गए। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बाइक पर सवार परिवार जा रहा था जिसकी कार के साथ टक्कर हो गई। तेज रफ्तार कार के साथ बाइक सवार की टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में छोटे बच्चे सहित 3 घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में बच्चे का शूज बाइक में ही फंसा रह गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार घायल व्यक्तियों का हालत गंभीर है। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *