Home National BJP विधायक के भाई की पीट-पीटकर की हत्या, 2 गिरफ्तार

BJP विधायक के भाई की पीट-पीटकर की हत्या, 2 गिरफ्तार

0
BJP विधायक के भाई की पीट-पीटकर की हत्या, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में हत्या का मामला सामने आया है। यहां घुंघचाई थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार देर शाम हमलावरों  ने कथित तौर पर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दबंगों ने फूलंचद के घर पर हमला कर पहले पथराव शुरू किया। इसके बाद बदमाश फूलचंद की पोती को घसीट कर ले गए।

फूलचंद ने रोका तो उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घर के अन्य लोगों ने भी रोकने की कोशिश तो सभी को जमकर पीटा।  हालांकि शोर-शराबा सुनकर जब गांव के लोग पहुंचे तो हमलावर लड़की को छोड़कर भाग गए। इस घटना में फूलचंद सहित 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान फूलचंद की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने कहा कि परिजनों की ओर से दी गई शिकायत में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में अबतक दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here