पंजाबः ट्राली से तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाप-बेटे की मौ’त

मोगाः पंजाब के मोगा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मोगा-बरनाला रोड स्थित गांव बुट्टर कलां के पास हाईवे के किनारे खड़ी ट्राली से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में पिता-बेटी की मौत हो गई, जबकि दो​हता गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव धूडकोट रणसिंह निवासी बुजुर्ग मेहर सिंह (72) बीमार होने के चलते मंगलवार को अपनी बेटी हरप्रीत कौर (45) और दोहता बेअंत सिंह के साथ कार में मोगा प्राइवेट अस्पताल में दवा लेने आ रहे थे। 

वह जैसे गांव बुट्टर कलां पहुंचे तो हाईवे के किनारे गलत दिशा में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार मेहर सिंह और हरप्रीत कौर की मौत हो गई, जबकि घायल बेअंत सिंह निजी अस्पताल में दाखिल है। थाना बंधनी कलां के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि सूचना मिलते पुलिस को मौके पर भेजा गया था। मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *