जालंधरः The Imperial School-Green Campus आदमपुर के खेल मैदान में करवाए गए फुटबॉल मैच

जालंधर,ENS: बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आज दी इंपीरियल स्कूल ग्रीन कैंपस आदमपुर के मैदान में चेयरमैन जगदीश लाल के नेतृत्व में फुटबॉल मैच करवाए गए। इस प्रतियोगिता द्वारा एनुअल स्पोर्ट्स मीट (वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं) की शुरुआत की गई। कक्षा पाँचवी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खेल का शानदार प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर जगमोहन अरोड़ा उपस्थित थे। दी इंपिरियल स्कूल ग्रीन केैंपस के प्रिंसिपल सुरिंदर कौर मल्ली, सी.ए.ए. मैडम सुषमा वर्मा और एकेडमिक कोऑर्डिनेटर रेनु चहल भी खेल मैदान में उपस्थित थे। चेयरमैन जगदीश लाल ने विजयी टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और जीवन में इसी प्रकार हर मैदान में जीत हासिल करने के लिए प्रेरित किया। 

डायरेक्टर जगमोहन अरोड़ा ने कहा कि हार जीत जीवन का एक हिस्सा है यदि आज हार है तो कल जीत अवश्य होगी इसी आशा से जीवन में सदैव संघर्ष करते रहें और आगे बढ़ते रहें। प्रिंसिपल सुरिंदर कौर मल्ली ने विद्यार्थियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनको भविष्य में इसी प्रकार पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके मंगलमय  भविष्य की कामना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *