जालंधरः हाईवे से किसानों ने धरना किया खत्म, देखें Live

जालंधर, ENS: महानगर में धरने पर बैठे किसानों और सीएम भगवंत मान के बीच आज 12 बजे मीटिंग हुई, जोकि काफी समय तक चली। इसमें सीएम ने किसानों को आश्वासन दिया है कि पूरे भारत में गन्ने का सबसे ज्यादा रेट दिया जाएगा। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा- किसानों ने हाईवे जल्द खोलने की बात कही है। चंडीगढ़ से जालंधर पहुंचे किसान नेताओं ने भाषण दिया। पहले कुछ किसान नेताओं के बीच विवाद भी हुआ। मगर फिर धरना खत्म करने पर सहमति बनाई गई। जिसके बाद अब जालंधर पहुंचे 8 किसानों के नेताओं ने धरने का तामझाम उठाना शुरू कर दिया है। फिलहाल दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे अभी भी जाम है। मीटिंग में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद रहे थे। कल सीएम मान मिल मालिकों से भी मीटिंग करेंगे। किसान नेता मंजीत राय समेत 8 नेता मीटिंग में मौजूद रहे। मीटिंग का आश्वासन मिलने के बाद ही सुबह किसानों ने रेलवे ट्रैक खोला था। इसके साथ देर रात से सर्विस लेन खोली हुई है। जिससे वाहन गुजर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *