युवाओं को नशे से बचाने हेतू कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान : नवीन कुमार

ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुठार खुर्द व अबादा वराना में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया जिसकी अध्यक्षता निरीक्षक श्रम अधिकारी नवीन कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों व ग्रामीणों से कहा कि बच्चों को सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फंस जाते हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग स्वयं आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग नशे की सप्लाई को तो रोक सकते हैं लेकिन नशे की मांग को स्थानीय बुद्धिजीवी और सभी जिम्मेदार लोग मिलकर ही इस नशे रूपी जाल से बच्चों को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरा जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। क्योंकि नशे की समस्या बहुत गंभीर होती जा रही है जिसका अभी तक समाज को इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत इसको अपनी जिंदगी का हिस्सा बना रहा है उसी तरह से सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई नशा मुक्त ऊना अभियान में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा की अगर किसी को नशे से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है और कोई नशे से सबंधित किसी बीमारी का इलाज़ करवाना है तो हॉस्पिटल में इनका इलाज किया जायेगा।
इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर समाक्षी धीमान, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *