पंजाबः अब इस जगह कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहनों की हुई टक्कर, देखें वीडियो

कोटकपूराः पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। आज सुबह ही खन्ना में नेशनल हाईवे पर स्कूल की बस सहित 25 से 30 वाहनों की टक्कर होने का मामला सामने आया था। वहीं अब शनिवार सुबह कोटकपूरा के जैतो रोड पर एक के बाद आधा दर्जन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। जिसके चलते कई लोगों को चोटें लगी और वाहनों का भी खासा नुक्सान हुआ। घायलों में से एक की हालत गंभीर है जिसमें से सिविल अस्पताल कोटकपूरा भर्ती करवाया गया है।3

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोटकपूरा के जैतो रोड पर सबसे पहले दो वाहनों की आपस में टक्कर हुई। जिसके बाद 2 बसों समेत कुछ वाहन भी आकर इन वाहनों के साथ आकर टकरा गए। इस हादसे के कारण वाहनों में सवार कई लोगों को मामूली चोटें लगी। जबकि इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें कोटकपूरा के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां से एक को बठिंडा रैफर कर दिया गया है।

इस मामले में बस चालक बेअंत सिंह ने बताया कि एक टाटा एस गाड़ी का हादसा हुआ था। इसके अलावा सड़क पर बिना रिफलेक्टर के दो ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी थी। जिसके कारण उन्हें आभाव नहीं हो पाया। इस मामले में ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह खड़े थे और बस चालक ने पीछे से आकर टकरा मार दी। 

वहीं किसान नत्था सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बस के कारण यह हादसा हो गया। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण हादसे में 2 बसे, एक टाटा एस गाड़ी, 2 ट्रैक्टर ट्रालियों व 2 कैंटरों की आपस में टकर हुई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *