पंजाबः शोरुम में खेल रही बच्ची के साथ हुआ हादसा, मौ’त

लुधियानाः घुमार मंडी स्थित एक शोरूम में बच्ची की मौत होने का मामला सामने आय़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची परिवार के साथ शोरूम में सामान खरीदने आई हुई थी। इस दौरान परिवार वहां पर शॉपिंग में व्यस्त था और बच्ची वहां पर दरवाजे को पकड़कर खेल रही थी। उसी दौरान यह हादसा हो गया। जहां शोरूम में शीशे के दरवाजे के नीचे दबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान बसंत एवेन्यू की रहने वाली दिवरीन कौर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के दरवाजे के साथ खेलने के दौरान अचानक शीशे का दरवाजा ढीला होकर बच्ची पर गिर गया। इसके बाद शोरूम में अफरा तफरी मच गई।  स्टाफ और परिवार तुरंत बच्ची के पास पहुंचे। खून से लथपथ हालत में उसे डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही घुमार मंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने मौके के सीसीटीवी भी खंगाले। फिलहाल बच्ची के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना डिवीजन नंबर 8 के एसएचओ विजय कुमार का कहना है कि परिवार ने शोरूम के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं कराई है। उनका कहना है कि खेलते हुए यह हादसा हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *