जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, दो एक्टिवा बरामद

जालंधरः थाना 6 की पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी  गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुष्पिंदर सिंह उर्फ मिर्ज़ा निवासी क्यूरो मॉल, जालंधर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अजायब सिंह औजला  ने बताया कि एसआई जगदीश लाल ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से दो एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुष्पिंदर के गिरोह में और कौन लोग शामिल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *