पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी 

नई दिल्ली : कनाडा में शनिवार को पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग की गई है और इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है।बताया जा रहा है कि कनाडा के वैंकुवर के व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल का बंगला है,जहां पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया गया।

लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि यह गोलीबारी उसने करवाई है। बिश्नोई ने लिखा, “हां जी सत श्री अकाल राम राम सबनू, आज वैंकुवर व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगलो पर फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने करवाई है। उसने आगे लिखा, “सलमान खान को बहुत भाई भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुम्हें तेरा भाई, और सलमान खान को भी मैसेज है कि तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी हेल्प कर देगा। कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे। सिद्धू मूसेवाला के मरने पर बहुत ओवर एक्टिंग की है तुमने। तुम्हें सब पता है कि कितना अहंकारी बंदा था, इसके कौन-कौन से क्रिमिनल बंदों के साथ ये टच में था।

”जब तक विक्की जब तक मिड्डूखेड़ा जी रहा था, तब तक तू उसके आगे-पीछे घूमता रहा, बाद में तू सिद्धू के लिए और भी दुखी हो गया। तू भी रडार पर आ गया हैं, अब मैं तूम्हें बता दूं, अभी तो मैंने तूझे ट्रेलर दिखाया है, फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। किसी भी देश में भाग जाओ, याद रखो मौत को किसी जगह का वीजा नहीं लेना पड़ता, उसे जहां चाहे वहां आ जाना है।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *