सरेबाजार हमलावारों ने युवक पर चलाई गोलियां, हथियार लहराते हुए फरार

Written by

in

अंबालाः हरियाणा के अंबाला में बाइक सवार तीन लोगों ने सरेबाजार में युवक पर गोलियां चला दी। हैरानी की बात यह है कि बेखौफ हमलावार तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। उधर, युवक को घायल अवस्था में अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

गोली लगने से घायल युवक की पहचान विशु निवासी आलू गोदाम अंबाला कैंट के रूप में हुई है। यह वारदात चंद्रपुरा इलाके में हुई। मगर, किसी स्पॉट पर हुई, ये अभी तक नहीं पता चला है। वारदात का कारण भी पता नहीं चल सका है। उधर, सरेबाजार हुई घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब विशु एक्टिवा पर बैठा था, तभी तीन लोगों ने पीछे से आकर उसे गोली मारी। इसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में भागदौड़ भी की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उधर, पुलिस ने युवक विशु के परिजनों से संपर्क साधा है, ताकि उसके बारे में पता चल सके कि वह क्या करता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *