दुलैहड़ के हीरांनगर में शिव परिवार मूर्तियां स्थापित

शिव महिमा का किया गुणगान 
ऊना/सुशील पंडित: उप तहसील दुलैहड़ के  गांव हीरांनगर के माजरा बोलेबाल में सोमवार को पूजा अर्चना के बाद शिव परिवार की मूर्ति स्थापना की गई। इस मौके पर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मूर्तियों को बिराजमान किया गया । श्रद्धालुओं ने ओम नमो शिवाय गुरु मंत्र व शिव महिमा का गुणगान किया । और लंगर लगाया गया । इस मौके पर  श्रद्धालुओं में सुभाष चंद , मंगत राम, अवतार सिंह, राम कुमार, विक्रम सिंह, दीपक, रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे। मंदिर के सेवक पण्डित किशोरी लाल शास्त्री ने बताया कि वोलेवाल गांव के निवासी दीपक कुमार ने अपने पूर्वजों की याद को जीवंत रखने के लिय मंदिर के लिय भूमि को दान किया है। ओर स्थानीय लोगों के सहयोग से शिव  मन्दिर का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि बोलेवाल में शिव मंदिर बनने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। श्रद्धालु अब मंदिर में पूजा पाठ कर अपना भाग्य सफल बनाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *