डेरा बाबा रुद्रानंद में आयोजित पंचभीष्म महायज्ञ सोमवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न

ऊना/ सुशील पंडित: डेरा बाबा रुद्रानंद में आयोजित पंचभीष्म महायज्ञ सोमवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। आश्रम अधिष्ठाता स्वामी सुग्रीवानंद महाराज ने खुद पूर्णाहुति डालकर इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया। मेले में आस्था और श्रद्धा का खूब जनसैलाब देखने को मिला। पंचभीष्म मेले के चलते डेरा बाबा रुद्रानंद में भारत ही नहीं बल्कि विदेश के श्रद्धालु भी नतमस्तक हुए। महायज्ञ के उपलक्ष में आश्रम परिसर में चल रहे हवन यज्ञ में पवित्र आहुतियां डाली गई जिसका समापन पूर्णाहुति के साथ आश्रम अधिष्ठाता विद्या अलंकार एवं वेदांताचार्य 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज ने किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *