पंजाबः Golden Temple में काउंटर से पैसे हुए चोरी, महिला सहित 4 पर मामला दर्ज

अमृतसरः गोल्डन टेंपल में अरदास के पैसे इकट्ठे करने वाले काउंटर से एक लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। मौके पर तैनात मुलाजिम को तकरीबन एक घंटे के बाद घटना के बारे में पता चला। वहीं मामले की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। हरिमंदिर साहिब में हुई चोरी के मामले में एक महिला सहित चार व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, रविवार की देर रात दुख भंजनी बेरी बही वाली साइड क्लर्क रछपाल सिंह ड्यूटी पर बैठा था।

इस दौरान एक औरत और दो आदमी उनके पास आए और रसीद कटवाई। उसी दौरान एक व्यक्ति ने जानबूझकर पैसे गिरा दिए तो क्लर्क का ध्यान पैसे गिरने की तरफ गया और व्यक्ति ने पैसे उठाने में सहयोग को कहा। जैसे ही क्लर्क दूसरी तरफ हुआ तो साथ आए व्यक्ति ने गल्ले में से एक लाख रुपए चोरी कर लिए। उसने गल्ले में से 50-50 हजार के दो बंडल उठा लिए और तीनों रफू चक्कर हो गए। क्लर्क को चोरी होने का एहसास ही नहीं हुआ। तकरीबन एक घंटे के बाद जब उसने पैसे गिने तो रसीदों के हिसाब से एक लाख रुपए कम मिले।

जिसके बाद उसने शोर मचाया और फिर सीसीटीवी खंगाले गए। जिसमें अनजान व्यक्तियों द्वारा यह करवाई की गई का पता लगा। इस संबध में श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह तंगेड़ा ने बताया की चोरों ने क्लर्क को धोखे से उलझाया और फिर पैसे निकाल लिए। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है वहीं सीसीटीवी के जरिए खुद भी छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा की चोर पंजाब के बाहर के लगते हैं। कोतवाली थाने की टीम की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *