पंजाब : पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट के मामले में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ऐसा ही मामला शहर के ढोलेवाल के पास एसबीआई बैंक के बाहर गत दिवस मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से 25 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों ने ढोलेवाल चौक के नजदीक बैंक के बाहर खड़े मैनेजर से लूट की वारदात को अंजाम दिया।

 पेट्रोल पंप कर्मचारी से 25 लाख की लूट का मामला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर-अंदर सुलझा लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी मलकित सिंह ने लूट का प्लान बनाया था, जो 10 साल से यहां काम कर रहा था। पुलिस ने मलकित सिंह सहित दोनों अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *