पंजाबः फैक्ट्री के कारोबारी को गोली मारकर कार लूटने के मामले में आया नया मोड़

दूसरी ओर इस मामले को लेकर CP का आया बड़ा बयान

लुधियानाः शहर में कुछ दिन पहले फैक्ट्री से घर लौट रहे कारोबारी संभव जैन को लुटेरों ने निशाना बना लिया था। इस दौरान लुटेरों ने कारोबारी को गोली मारी थी, जोकि उसकी जांघ में लगी थी। उक्त कारोबारी को ईलाज के लिए डीएमसी में भर्ती करवाया गया। वहीं इस फायरिंग व कार लूट मामले में नया मोड़ आ गया है। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी कारोबारी का ड्राइवर बताया जा रहा है। आरोपी ड्राइवर को करीब 4 महीने पहले मालिक ने निकाल दिया था।

जल्द ही पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर देगी। संभव जैन की हालत में पहले से सुधार है। सूत्रों के मुताबिक शहर में चर्चा चल रही है कि कारोबारी को 3 दिन पहले लुटेरों ने फोन धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गनमैन मुहैया करवाकर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक जैन को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने उन्हें अपहरणकर्ता के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत वापस लेने की धमकी दी।

वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल का बयान सामने आया है। इस मामले को लेकर जब पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि थ्रेट जैसी कोई बात नहीं है। कुछ लोग कोरी अफवाह फैला रहे हैं। कुलदीप चाहल ने कहा कि पुलिस ने अभी तक 4 लोगों को पकड़ा है। वहीं इस घटना में अभी करीब 2 से 3 लोग पकड़ने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि शहर के कारोबारियों को भी पुलिस भरोसा देती है कि 24 घंटे पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तैनात है। किसी भी व्यक्ति को पुलिस की मदद चाहिए तो वह कंट्रोल पर संपर्क करें।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *