पंजाबः कोहरे का कहर, 55 ट्रेनें हुई रद्द 

Written by

in

फिरोजपुरः देशभर में मौसम ने एक बार फिर रुख बदल लिया है। जहां एक तरफ पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को अल सुबह पंजाब में भी हल्की बूंदा बांदी हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार व वीरवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।जिससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। वीरवार के बाद अगले चार दिन यानी एक दिसंबर से चार दिसंबर मौसम शुष्क रहेगा।

धुंध का असर धीरे-धीरे रेलवे पर पड़ने लगा है। इसीलिए रेल प्रशासन ने दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक नॉर्दन रेलवे की 55 ट्रेनें रद्द करने की घोषणा की है। इनमें 11 रेलगाड़ियां फिरोजपुर डिवीजन की शामिल हैं। रेल अधिकारियों के मुताबिक धुंध के कारण ट्रेनें देरी से अपने निर्धारित स्टेशनों पर पहुंचने लगी हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए धुंध में ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी कर दी जाती है। रेलवे ने कई ऐसी ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जिससे दूसरी जरूरी ट्रेनें प्रभावित न हो। इसीलिए नॉर्दन रेलवे ने 55 ट्रेनें दिसंबर 2023 से लेकर 29 फरवरी 2024 तक रद्द करने की घोषणा की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *