जालंधरः D-Mart में फिर हुई बाइक चोरी, कुछ दिन पहले कर्मी की एक्टिवा ले गया था चोर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं D-Mart में भी आए दिन वाहन चोरी के मामले में बढ़ने लगे है। कुछ दिन पहले ही D-Mart  में काम करने वाले कर्मी की एक्टिवा कुछ मिनटों में चोरी हो गई थी। इस दौरान कर्मी के परिजनों द्वारा हंगामा भी किया गया। वहीं कुछ दिन बाद ही बीते दिन D-Mart से अब बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना संबंधी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है।

शिकायत में पीड़ित विक्रम सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ वहां पर स्पेलंडर बाइक नंबर पीबी 08 ईवी 7422 काले रंग का मोटरसाईकिल वहां पर खड़ा किया था। इस दौरान जब वह D-Mart से सामान लेकर बाहर आए तो देखा बाइक वहां पर नहीं खड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने D-Mart में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

इस दौरान सीसीटीवी कैमरे खंगालने दौरान पता चला कि सिल्वर रंग के स्पेलंडर बाइक पर आए लुटेरे उसकी बाइक चोर करके ले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें चोरी के मामले संबंधी शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी कई बार D-Mart से वाहन चोरी होने के मामले सामने आ चुके है। लेकिन उसके बावजूद D-Mart के कर्मियों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *