टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने रचाई शादी

Written by

in

नई दिल्ली : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शादी के बंधन में बंध गए हैं। 21 इंटरनेशनल मैच खेल चुके नवदीप ने गुरुवार को गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना के साथ 7 फेरे लिए। अपनी शादी की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।  नवदीप ने शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “आपके साथ हर दिन प्यार का दिन है। आज हमने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने का फैसला किया है। हम अपने जीवन का एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं, इसलिए हम आपके आशीर्वाद और प्यार का कामना करते हैं.

कौन हैं नवदीप सैनी की दुल्हनिया

नवदीप सैनी की दुल्हन स्वाति अस्थाना एक फैशन, ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। उनका अपना एक यूट्यूब चैनल है, जहां वह अपने ब्लॉगिंग वीडियोंज को अपलोड करती हैं। स्वाति इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं। उन्हें इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 80 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *