पंजाब : पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, एक ASI घायल, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आज कारोबारी संभव जैन के किडनैप मामले में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग हुई है। सूत्रों के अनुसार इसमें दो गैंगस्टरों को मौत हो गई। इसके अलावा ASI भी घायल हुआ। इस मुठभेड़ में संजीव उर्फ़ संजू और शुभम गोपी का एनकाउंटर हुआ है। वहीं दूसरी ओर इसकी सूचना मिलने पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने मौके पर रवाना हो गए हैं।

यह एनकाउंटर शाम 5.50 पर दोराहा के नजदीक हुआ है। इसमें मरने वाले गैंगस्टरों की पहचान संजीव उर्फ संजू ब्राह्मण और शुभम गोपी के रूप में हुई है। कारोबारी किडनैप मामले में पुलिस ने रेड की थी। यहां भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर फायरिंग की।

इस बारे में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने कहा कि ये गैंगस्टर कारोबारी संभव जैन के मामले में वांटेड थे। इस केस में 5 लोग गिरफ्तार कर चुके हैं। आज संजू और गोपी को सीआईए की टीम चेज कर रही थी। क्रॉस फायरिंग में इन दोनों को गोली लगी और एक ASI को भी गोली लगी है। इन बदमाशों का काफी क्रिमिनल रिकॉर्ड है। दोनों की मौत हो गई है लेकिन वह स्पॉट पर पहुंचने के बाद इसकी पुष्टि करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *