अवैध मवेशी लदा वाहन खड़े ट्रक से टकराया, 6 की मौ’त

लातेहार :  अवैध मवेशी लदा वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में आधा दर्जन पशुओं की मौ’त हो गई। हादसे के बाद कन्टेनर चालक और मवेशी तस्कर वाहन छोड़ फरार हो गया। घटना में दूसरे ट्रक के चालक और उपचालक बाल बाल बचे। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मवेशी लदा कन्टेनर वाहन डालटेनगंज से रांची की ओर जा रहा था।

इसकी रफ्तार अत्यधिक होने से बेकाबू होकर खड़ी ट्रक में टकरा गया हादसा इतना जबरदस्त था कि दूसरे ट्रक का परखच्चा निकल गया। वहीं कन्टेनर में लदा मवेशियों में से आधा दर्जन के करीब मवेशी की मौत हो गई वहीं घटना की सूचना के साथ ही सदर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे करने और यातायात बहाल कराने में जुटी है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *