पंजाबः पंप पर कम पेट्रोल डालने को लेकर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

लुधियानाः गिल रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति ने पंप के कारिंदो पर पेट्रोल कम डालने के आरोप लगाए है। इस दौरान उक्त बाइक सवार ने कहा कि वह उक्त पंप से 500 रुपए का पेट्रोल डलवाला, लेकिन जब चैक किया गया तो पेट्रोल कम निकला। जिसके बाद पंप पर भारी हंगामा हो गया। पीड़ित का कहना है कि वह गिल रोड़ से दयाल रोड़ तक गया तो पता चला कि उसकी बाइक पर कर्मी द्वारा पेट्रोल कम डाला गया। जिसके बाद जब चैक किया गया तो 5 लीटर पूरा पेट्रोल नहीं निकला।

पीड़ित का कहना है कि जब वह पंप पर आया तो कम था और वहां पर उसने 500 का पेट्रोल डलवाया। जिसके बाद उसने दोबारा फिर पेट्रोल डलवाया। कहा जा रहा है कि पंप से 7 लीटर पेट्रोल डलवाया गया, लेकिन बाइक से 5 लीटर भी पूरा नहीं निकला। जिसके बाद कर्मी ने कहा कि गलती से नोजल उठाई गई, जिसके कारण पेट्रोल कम डाला गया। इस दौरान उसे जब सख्ती से पूछा गया कि वह कब से यह काम कर रहे है। इसके बारे में कुछ नहीं पता।

लेकिन उसके बावजूद पंप का मैनेजर और पंप कर्मी का कहना है कि वह कोई हेराफेरी नहीं करते है। हालांकि लोगों का कहना है कि वहां पर पहले भी कई शिकायते मिल चुकी है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया उसने पंप से 500 का तेल डलवाया लेकिन उसकी बाइक की सूई कुछ दूरी पर जाकर नीचे घिर गई। जिसके बाद उसने दोबारा 200 का पेट्रोल डलवाया तो उसे पहले पेट्रोल में हुई घड़बड़ के बारे में पता चला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *