Punjab News: जागो में DJ पर चली गोली, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जगराओं के गांव मलक में जागो समारोह में फायरिंग मामला सामने आया है। डीजे पर नाच रहे एक ज्वैलर की छाती और कमर के ऊपर गोली लगी है। गोली किसने चलाई ये अभी तक पुलिस को पता ही नहीं चला। कस्बा जगराओं के गांव मलक में जागो समारोह में डीजे बज रहा था। डीजे की आवाज में गोली चलने की आवाज भी दब गई। डीजे पर नाच लोगों को घटना का उस समय पता चला जब ज्वेलर घायल होकर जमीन पर गिर गया। खून से लथपथ ज्वेलर को सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ज्वेलर की पहचान परमिंदर सिंह उर्फ लवली के रूप में हुई है। इलाके में चर्चा है कि ज्वेलर लवली को करीब 6 महीने पहले धमकी भी मिली थी। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। जागो समारोह में शामिल लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों भी खंगाले जा रहे है। डॉक्टर शीतल के अनुसार, एक गोली लवली की छाती के बाई तरफ और दूसरी पेट के निचले हिस्से में लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

लवली की मुल्लांपुर स्थित कोठी पर पहले भी धमकी देने वालों ने गोलियां चलाई थी। मुल्लांपुर दाखा पुलिस ने मामला दर्ज करके इस केस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हमलावर मोगा का रहने वाला था। काफी देर तक पुलिस ने लवली को सुरक्षा भी दी थी, लेकिन फिर उसकी सुरक्षा हटा ली गई। जिसके बाद उसने खुद के निजी सुरक्षा कर्मी रखे हुए थे।

मौके पर पहुंचे थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने जांच शुरू कर दी है। घटना के गवाह चुप्पी साधे हुए हैं। कोई भी व्यक्ति पुलिस को यह बताने को तैयार नहीं है कि गोलियां अचानक चली या किसी ने जानबूझकर चलाई। सुरजीत ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि गोली एक लगी है बाकी पोस्टमॉर्टम के बाद ही क्लियर होगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *