जालंधरः अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार 

जालंधर, ENS: थाना चार कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान सूरज उर्फ पीयूष निवासी संत नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नारायण गौर ने गुप्त सूचना के आधार पर अपनी टीम के साथ आरोपित सूरज को भार्गव कैंप उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 27 हज़ार ML शराब मार्का पंजाब किंग बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *