पंजाब . गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से की गई अहम मीटिंग, देखें वीडियो

मोगा : अपनी मांगो को लेकर गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चे की 5 दिसम्बर को पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के साथ मीटिंग हो रही है। जिसको लेकर आज किसान नेता जगजीत सिंह डलले वाला, स्वरण सिंह पंधेर, बलदेव सिंह जीरा और बलदेव सिंह सिरसा ने पंजाब के नेताओं के साथ एक ख़ास मीटिंग की और 5 दिसम्बर को होने वाली पंजाब के मुख्य मंत्री के साथ मीटिंग के बारे में चर्चा की।

वही किसानों की मुख्य मांग पराली को आग लगाने के मामले में पुलिस दुवारा दर्ज किये गए मामलों को रद्द करवाना, नरमे की खरीद को यकीनी बनाना और भारत माला प्रजेक्ट के अधीन बन रही हाइवे का मुआवजा पूरा देना आदि है। वही नेताओं ने कहा की हमें पूरी उम्मीद है की यह मीटिंग सफल रहेगी। लेकिन अगर पंजाब सरकार की और से कोई अच्छा रेस्पोंस नहीं दिया गया तो दिल्ली की तर्ज पर फिर पंजाब मोर्चा लगाने में संकोच नहीं करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *