Election Results 2023 Updates: रुझानों में MP-राजस्थान में ‘कमल’ को बहुमत, छत्तीसगढ़-तेलंगाना ने दिया ‘हाथ’ का साथ

नई दिल्ली : चार राज्यों के चुनावी नतीजों के रुझानों के मुताबिक-  11: 06 मिनट पर राजस्थान के रुझानों में बीजेपी 101 कांग्रेस+ 74 सीटों पर और बीएसपी 2 और अन्य 14 सीटों पर आगे चल रहे हैं. मध्य प्रदेश के रुझानों में बीजेपी 152 और कांग्रेस 76 सीटों पर आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ के रुझानों में बीजेपी 47 और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही है. तेलंगाना में कांग्रेस+ 66, बीआरएस-42, बीजेपी+9 और एआईएमआईएम- 1और अन्य 1 सीट पर आगे चल रही है। मध्य प्रदेश की 230 (बहुमत का आंकड़ा 116), राजस्थान की 200 में 199 (बहुमत का आंकड़ा 100), छत्तीसगढ़ की 90 सीटें (बहुमत का आंकड़ा 46) और तेलंगाना की 119 सीटों (बहुमत का आंकड़ा 60) पर फैसला आ रहा है।

मिज़ोरम की गिनती सोमवार पर टाल दी गई है। राजस्‍थान, छत्तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, वहीं तेलंगाना में बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा मुकाबले में है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *