बीजेपी की जीत पर हरौली में लड्डू बांटे

ऊना/ सुशील पंडित: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना व राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी कामयाबी से हरोली भाजपा  ने लड्डू बांटे  है। हरोली  भाजपा नेताओं सतीश ठाकुर ,  देसराज राणा, नरेंद्र राणा, विश्वास शर्मा ,  जरनैल सिंह जसवाल आदि ने  डोल की थाप पर जीत का जश्न मनाया । इन नेताओ ने विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व व भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि पूरे देश में विकास के नाम पर केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही गारन्टी हिट है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समस्त देशवासियों को मिल रहा है जिसका परिणाम चुनावों के नतीजे बयान कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *