पंजाब : तेज रफ्तार का कहर, 2 की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। स्पीड पर नियंत्रण नहीं होने से हरदम हादसों का डर सताता रहता है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। रात 9.30 बजे नहर पार करते समय लोहारा पर 2 बाइकों की जबरदस्त टक्कर हुई। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई। खून से लथपथ तीनों युवकों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने एक युवक को तो पहले ही मृतक घोषित कर दिया। एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अभी एक युवक की हालत गंभीर है। मरने वाले युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह और अरुण के रूप में हुई है।

जानकारी मुताबिक मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह दोनों भाई बाइक पर किसी काम से बाड़ेवाल की तरफ जा रहा थे। लाहोरा पुल नजदीक नहर के पास अंधेरा था। उनके सामने से अरुण नाम का युवक तेज रफ्तार बाइक से आया। अरुण से बाइक की ब्रेक नहीं लगी और मोटरसाइकिल असंतुलित हो गया। टक्कर होने के बाद तीनों युवक जमीन पर जोर से लगे, जिससे युवकों के सिर पर चोटें आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल युवकों में से एक युवक ने काफी बार एम्बुलेंस को फोन किया। लेकिन मौके पर कोई एम्बुलेंस नहीं आई। खून से लथपथ युवकों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो गई थी। एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायलों के बाइक का नंबर नोट कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *