कर्मचारियों को गुमराह कर सत्ता में आई कांग्रेस:राजीव

महंगाई भत्तें सहित अन्य लाभों के इंतजार में कर्मचारी, सरकार कर्मचारियों को नहीं दे रही वित्तीय लाभ
ऊना/सुशील पंडित:  प्रदेश में कांग्रेस सरकार कर्मचारियों को गुमराह कर सत्ता पर काबिज हुई है। यह बात भाजपा सेवानिवृत प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने मंगवार को ऊना में जारी एक प्रेस बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सेवानिवृत कर्मचारियों को वित्तीय लाभ तक प्रदान नहीं कर पाई है। सेवानिवृत कर्मचारी लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी के इंतजार में है। इसके अलावा कर्मचारियों के मैडिकल बिल का भी भुगतान भी नहीं किया गया है। प्रदेश में 1.90 लाख कर्मचारी इन लाभों से वंचित है। उन्होंने कहा कि सरकार की बेरुखी के चलते सेवानिवृत कर्मचारियों में खासा रोष पाया जा रहा है। राजीव वशिष्ट ने कहा कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को अभी तक वित्तीय लाभ नहीं मिल पाए है। जबकि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के हितों को देखते हुए सभी लाभ दिए है। लेकिन प्रदेश सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारी वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा कर्मचारियों की हितैषी रही है। पूर्व जयराम सरकार के समय कर्मचारियों को हर लाभ प्रदान किए गए है। इसके अलावा कर्मचारियों को तबादलों के नाम पर धमकाया जाता रहा है। झूठे प्रलोभन देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने अपना कर्मचारी विरोधी चेहरा दिखा दिया है। राजीव वशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस के लोग दफ्तरों में जाकर कर्मचारियों को धमकाना बंद करें, अन्यथा कांग्रेस को आगामी चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय प्रदेश सहित ऊना में रिकॉर्ड विकास हुआ, लेकिन कांग्रेस सरकार के समय में विकास कार्यो पर ग्रहण लग गया है। पूर्व भाजपा सरकार के समय में शुरु हुए विकास कार्य भी पूरे नहीं किए जा रहे है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पूर्व भाजपा सरकार के समय में ऊना में दो हजार करोड़ रुपए से अधिक विकास कार्यो पर खर्च किए थे। लेकिन कांग्रेस सरकार पिछले एक वर्ष से वित्तीय संकट का ही रोना रो रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *